पति घर पहुंचा तो नशे में टुन्न मिली पत्नी, खाना देने से किया इनकार, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोमड़ा राम गिरफ्तार

When the husband reached home, he found his wife drunk, she refused to give him food, he killed her with an axe, accused Bomda Ram arrested

पति घर पहुंचा तो नशे में टुन्न मिली पत्नी, खाना देने से किया इनकार, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोमड़ा राम गिरफ्तार

बस्तर : बस्तर जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रुप ले लिया. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी निर्मम हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बेटी को फोन कर हत्या की जानकारी दी और फिर फरार हो गया.
थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह कुंवर से मिली जानकारी के मुताबिक सरगीपाल पुजारीगुड़ा निवासी बोमड़ा राम कटामी उम्र 35 साल ने अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा था. पत्नी नशे की हालत में थी और उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
गुस्से में आकर बोमड़ा राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद वह वहां से भाग निकला और अपनी बेटी सुखमती कश्यप की ससुराल हिड़पाल पहुंचा. वहां उसने बेटी को बताया कि उसने उसकी मां की हत्या कर दी है.
यह सुनते ही बेटी घबरा गई और फौरन मायके पहुंची. वहां मां की लाश देखकर उसने पुलिस को खबर दी. बेटी की शिकायत पर बुरगुम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बोमड़ा राम को पकड़ लिया. उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB