CRPF की 231वीं बटालियन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में लटकता मिला शव, सुसाइड का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

A soldier posted in the 231st Battalion of the CRPF committed suicide by hanging himself. His body was found hanging in his room. The reason for the suicide is unknown. Police are investigating.

CRPF की 231वीं बटालियन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे में लटकता मिला शव, सुसाइड का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 231वीं बटालियन में तैनात के एक जवान ने आज सुबह संदिग्ध हालत में खुदकुशी कर ली. जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलते ही साथी जवानों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक CRPF की 231वीं बटालियन के मुख्यालय परिसर में जवान जशवीर सिंह उम्र 46 साल फांसी के फंदे पर लटका मिला. मृतक जवान जशवीर सिंह कानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से दंतेवाड़ा के गीदम में CRPF 231वीं बटालियन में पदस्थ था.
घटना की जानकारी मिलते ही CRPF अधिकारी और गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. जवान के साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. CRPF अधिकारियों ने बताया कि जवान के परिवार को खबर भेज दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फोर्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नक्सल क्षेत्र में लगातार तनावपूर्ण माहौल में ड्यूटी देना जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. हालांकि फिलहाल यह सिर्फ अनुमान है पुलिस और CRPF दोनों ही जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही खुदकुशी के पीछे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
बता दें कि इससे पहले शनिवार को जगदलपुर से खुदकुशी का एक मामला सामने आया था. जहां स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. यह घटना परपा थाना क्षेत्र की है. मृतक का नाम टीआर ठाकुर था,.जो कि बिरिंगपाल गांव में रहता था और कुछ दिन पहले ही वह स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हुआ था. शनिवार को उसने गांव के गौठान में पहुंचकर सबसे पहले अपने भतीजे के कॉल किया और कहा कि मै मरने जा रहा हूं. मेरी लाश लेने आ जाना. इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t