कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Attempt to rob ATM by breaking it with an axe failed, police arrested the accused on the spot and sent him behind bars

कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सुकमा : सुकमा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के परिसर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया. आरोपी कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर जैसे ही पैसे निकलने वाला ही था. तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे धरदबोचा.
मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर परिसर के भीतर स्थित एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का जिला मुख्यालय का सिर्फ एक एटीएम है. देर रात 2 बजे बॉम्बे स्थित हेड क्वार्टर में सायरन बजा. जिसके बाद आनन-फानन में जिले के बड़े अधिकारियों को फोन आया. और फिर पुलिस हरकत में आई.
पुलिस गाड़ी को देख आरोपी देवेंद्र यादव ने भागने की कोशिश किया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वह धरा गया. इस मामले में सुबह बैंक के कर्मचारी ने थाने पहुंचे एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद आगे की कारवाई की जा रही है. आरोपी कूकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्यपाल गांव का निवासी है.
इस घटना के बाद से कलेक्टोरेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. यह भी दर्शाती है कि अपराधी अब सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं. इस मामले में जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB