हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, साथी ने भागकर बचाई अपनी जान, इलाके में फैली दहशत, इधर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
A young man died a painful death due to elephant attack, his friend saved his life by running away, panic spread in the area, here a young man died due to electrocution
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
जांजगीर-चाम्पा : अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. मृतक युवक का नाम सोनू यादव है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनू यादव घर में बोर चालू कर रहा था. तभी वह करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद डायल 112 को खबर दी गई. फिर डायल 112 में तैनात आरक्षक संजू रत्नाकर और चालक सांतनू कश्यप पहुंचे और घायल सोनू यादव को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में काम के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गईइस घटना के बाद इलाके में सनसनी और परिवार में कोहराम मच गया है. कवर्धा जिले के बोड़ला नगर पंचायत की है.
मिली जानकारी के मुताबिक .शुक्रवार दोपहर को वार्ड क्रमांक 7 निवासी 30 वर्षीय ताराचंद बंजारे, पिता मोती दास बंजारे अपने घर के पास ही मिट्टी भराई का काम कर रहा था. काम करने के दौरान ताराचंद अनजाने में बिजली के एक नंगे तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही गिर गया और उसकी जान चली गई. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते। तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस आकस्मिक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया
घटना की जानकारी मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बिजली विभाग को सूचित कर सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है.
हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, साथी ने भागकर बचाई अपनी जान
धमतरी/नगरी : धमतरी जिले में हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है. पूरा मामला धमतरी वन परिक्षेत्र के लीलर गांव की बताई जा रही है. जहां इन दिनों सिंगल हाथी घूम रहा है. हालांकि ये हाथी कौन से दल का है ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है. हाथियों की ट्रेकिंग की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब सात बजे देवचरण निषाद उम्र करीब 35 वर्ष अपने साथी के साथ अपने खेत कमार बस्ती की तरफ जा रहा था. उसी दौरान हाथियों से सामना हो गया. तभी हाथी ने देवचरण को रौंदकर मार डाला. जबकि उसका एक और साथी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
वहीं हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में दहशत देखी जा रही है. इस मामले में धमतरी रेंजर संदीप सोम ने बताया कि लीलर में खेत की हाथी के हमले से युवक की जान गई है. टीम मौके पर गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हाथियों की ट्रेकिंग की जा रही है.
अधिकरियों ने कहा कि मृतक के परिजन को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई और जरुरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बाकी मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वन विभाग का दल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थानीय लोगों को सतर्क कर रहा है. पांच साल में राज्य में हाथियों के हमलों में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
गौरतलब है कि वन क्षेत्रों में हाथियों की हमले से पहले भी आधा दर्जन से लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल वन विभाग की टीम ने लोगों से अलर्ट रहने और हाथी की मौजूदगी में जंगल की तरफ़ ना जाने लोगों से अपील की है. जिससे किसी तरह की कोई जन हानि ना हो. इसके साथ ही लोगों को किसी भी तरह से हाथियों को नहीं छेड़ने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



