पेड़ से लटकी मिली CAPF जवान सड़ी-गली लाश, कपड़ों और जूतों से भाई ने की पहचान, गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

The rotten body of a CAPF jawan was found hanging from a tree, his brother identified him from his clothes and shoes, panic prevailed in the village, police started investigation

पेड़ से लटकी मिली CAPF जवान सड़ी-गली लाश, कपड़ों और जूतों से भाई ने की पहचान, गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती : सक्ती जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमीडीह के मोहानी खार नाला के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां करंज के पेड़ से CAPF जवान बजरंग यादव उम्र 36 साल का शव लटका मिला. जो पूरी तरह सड़ी-गल चुकी हालत में था. शव को एक सफेद गमछा के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया.
स्थानीय लोगों की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव का पता लगाया. लेकिन उसकी हालत इतनी विकृत थी कि चेहरे की पहचान नहीं हो सकी. बाद में मृतक के छोटे भाई अनिल कुमार यादव ने शव के कपड़ों और जूतों से अपने बड़े भाई की पहचान की.
अनिल यादव के मुताबिक बजरंग यादव 24 जून मंगलवार को घर से निकले थे और कहा था कि वे अपने ससुराल खम्हारडीह (कलमीडीह पंचायत अंतर्गत) जा रहे हैं. परिजनों ने जब लगातार संपर्क साधा तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी और बुधवार को उन्हें यह जानकारी मिली.
मोहानी खार नाला के पास घटना स्थल को देखकर गांव वाले सकते में हैं. CAPF जवान कथित तौर पर नवागढ़ थाना के मिस्दा गांव (जांजगीर–चांपा) के मूल निवासी थे और हाल ही में सेवा में तैनात थे.
मोहानी खार नाला के पास इस तरह शव मिलने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है. घटना स्थल की हालत देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं यह आत्महत्या थी या किसी षड्यंत्र के तहत हत्या?
फिलहाल जैजैपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB