चिकनकारी साड़ी शॉपिंग साइट बनाकर 50 करोड़ की सायबर ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 आरोपियो को मुंबई से गिरफ्तार कर लाया छग
A cyber fraud of Rs 50 crore was committed by setting up a Chikankari saree shopping site. Chhattisgarh police arrested eight accused from Mumbai and brought them to Chhattisgarh.
खैरागढ़ : इंस्टाग्राम पर फर्जी चिकनकारी साड़ी शॉपिंग साइट बनाकर ठगी करने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. खैरागढ़ की संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा से ₹64,100 की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुंबई डोम्बिविली से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को वसुधा सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर चिकनकारी साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया. भुगतान के लिए भेजे गए QR कोड के जरिए आरोपी गिरोह ने किस्तों में ₹64,100 ठग लिए. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्र. 476/2025 दर्ज किया गया. जिसके बाद साइबर सेल सक्रिय हुई.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में साड़ी बेचने का लालच देकर लोगों को ठगता था. वे भुगतान के बाद “प्रोसेसिंग चार्ज” के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलते थे. साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पेज, UPI ID और बैंक खातों का विश्लेषण कर पाया कि गैंग मुंबई डोम्बिविली में संचालित था.
खैरागढ़ साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दीपावली के दौरान लगातार 7 दिन तक रैकी की. टीम ने डिलीवरी बॉय बनकर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति अपनाई. डोम्बिविली के लोढ़ा पलावा परिसर में Z Wing और Premiya टॉवर में छापा मारकर 8 आरोपियों को पकड़ा गया.
पुलिस ने मौके से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए. डिवाइस की जांच में यह भी पता चला कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप “100 Book” का संचालन भी करता था. बैंक खातों में करीब ₹50 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला. जो एक संगठित साइबर नेटवर्क की ओर इशारा करता है.
सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर खैरागढ़ लाया गया है. पुलिस ने संगठित अपराध और गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है.
इन लोगो को किया गया गिरफ्तार
गौतम परमानंद पंजाबी (23), जलगांव, महाराष्ट्र
पवन बबन सुरूसे (25), अकोला, महाराष्ट्र
विनायक रामेश्वर मोरे (24), अकोला, महाराष्ट्र
अमित रामेश्वर मोरे (25), अकोला, महाराष्ट्र
रामचंद्र जनार्दन चौके (21), अकोला, महाराष्ट्र
अमोल संतोष दिवनाने (24), अकोला, महाराष्ट्र
अभिषेक संतोष डंबडे (24), अकोला, महाराष्ट्र
मनोज नंदु मुखिया (29), मधुबनी, बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



