भर्ती घोटाले के संदेही पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हाथ में लिखा मिला सुसाइड नोट, भूपेश बघेल ने सीएम से की CBI जांच कराने की मांग

Police constable suspected of recruitment scam committed suicide by hanging himself, suicide note found in his hand, Bhupesh Baghel demanded a CBI inquiry from CM

भर्ती घोटाले के संदेही पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हाथ में लिखा मिला सुसाइड नोट, भूपेश बघेल ने सीएम से की CBI जांच कराने की मांग

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खबर पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आरक्षक की हथेली पर पेन लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसने खैरागढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया घोटाला मामले में का बड़ा खुलासा किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक की पहचान अनिल रत्नाकर के रुप में की गई. जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी. खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी में पदस्थ था. जिसकी लाश ग्राम रामपुर घोरदा इलाके के एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली. सुबह जब लोगों ने आरक्षक की लाश देखी तो फौरन इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने खुदकुशी की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी. इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं. और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है. उनमें रत्नाकर का नाम भी था. ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं. वहीं रत्नाकर ने किस हालत में खुदकुशी की. इसकी वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षक के तार पुलिस भर्ती घोटाले से जुड़े होना बताया जा रहा है. सवाल यह है कि क्या यह कत्ल है या खुदकुशी? क्या इसमें कोई “बड़े खिलाड़ी” शामिल हैं? किसी और को बचाने के लिए किसी और की बलि ली जा रही है? इस घोटाले और हत्या की CBI जांच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को करवानी चाहिए.
बता दें कि उसके हथेली पर पेन लिखा सुसाइड नोट मिला. जिसने खैरागढ़ में पुलिस भर्ती प्रक्रिया घोटाला मामले में का बड़ा खुलासा किया है. आरक्षक के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था कि ‘भर्ती ड्यूटी में कर्मचारियों का फंसाया जा रहा है. अधिकारियों को बचाया जा रहा है. मामले की जांच में अब बड़े खुलासे हो सकते हैं. और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI