फंदे से लटका मिला महिला का शव, बैठी अवस्था में मिली लाश से बढ़ा रहस्य, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Woman's body found hanging; the fact that the body was discovered in a seated position has deepened the mystery. Police are investigating from all angles; the incident has caused a sensation in the area, and foul play is suspected.

फंदे से लटका मिला महिला का शव, बैठी अवस्था में मिली लाश से बढ़ा रहस्य, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लीडाँड़ में एक 35 साल की महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला है. घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है. शव की हालत्त को देखकर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है.
फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत की असल वजह वजह का खुलासा हो सकेगा. महिला की पहचाने राजकुमारी मार्को उम्र 35 साल के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच  कर रही है. ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है. और पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t