प्यार में पागल पत्नी ने मदद के नाम पर पति को भेजा घर से बाहर, प्रेमी को बुलाया फिर करवा दिया हमला, महिला गिरफ्तार, ब्वॉयफ्रेंड फरार
A love-struck wife sent her husband out of the house in the name of help, called her lover and then had him attacked. The woman was arrested and her boyfriend absconded.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में पति पर हमला करवाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ, महिला का ब्वॉयफ्रेंड फरार है. जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. महिला ने कबूल किया है कि उसी ने पति के हत्या की सजिश ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी. फिलहाल पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
मिली जानकारी के मुताबिक उमा शंकर कुंभकार उम्र 36 साल निवासी भवानी नगर सिमगा की की शादी निशा कुंभकार से 9 महिना पहले शंकर कुंभकार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है. शादी के पहले से ही निशा का प्रेम संबंध दूसरे युवक से था. शादी के बाद से निशा को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलने जुलने में परेशानिया होती थी. जिस वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति उमाशंकर कुंभकार को रास्ते से हटाने की प्लान बनाई थी.
प्लान के मुताबिक 25 अक्टूबर को निशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन कर सिमगा बुलाया और शाम 7:30 बजे अपने एक परिचित को बेमेतरा पुराना पुल के पास पैसों की जरुरत होना बताकर पति उमाशंकर कुंभकार को वहां पर भेजा. जिस पर पहले से तैयार आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने किसी धारदार हथियार से उमाशंकर पर हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी ब्वॉयफ्रेंड वहां से भाग निकला. फिलहाल घायल पति जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है.
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109,61(2) क बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. इस मामले में एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच की गई.
आरोपिया निशा कुंभकार को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को जान से मारने की प्लान बनाये थे. प्रेमी के जरिए से किसी घातक हथियार से जानलेवा हमला कर अपने पति को गंभीर चोंट पहुंचाना कबूल की.
इस मामले में आरोपिया को 26.10.2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की थाना सिमगा पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपिया
निशा कुंभकार उम्र 26 साल निवासी भवानी नगर सिमगा थाना सिमगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



