रायपुर में शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार, तलाश जारी
Retired technician defrauded of ₹9.50 lakh in Raipur under the pretext of marriage; interstate gang busted—two accused arrested, woman absconding, search underway.
रायपुर : शादी कराने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त टेक्निशियन से 9.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में ओडिशा के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मनहरण टिकरिहा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिए उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई. महिला ने खुद को कोरबा निवासी और रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया. इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना और इलाज सहित कई बहाने बनाकर प्रार्थी से अलग-अलग तारीख में अपने बैंक खातों में रकम जमा कराई. इस तरह 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच प्रार्थी से कुल करीब 9,50,000 रुपये ले लिए. बाद में महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. इस तरह प्रार्थी से लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 318(4) बीएनएस और 66 डी आई.टी. एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया. घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल एवं पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी शुरु की गई. टीम ने प्रार्थी से डिटेल पूछताछ कर घटना से संबंधित मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया. और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी. उनके बारे में संबंधित बैंकों से जानकारी लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए. तकनीकी विश्लेषण और सबूतों के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित कर उनको उड़ीसा में लोकेट किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को बलांगीर (उड़ीसा) रवाना किया गया. वहां टीम द्वारा आरोपी जसवंत डूण्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया. उसके निशानदेही पर आरोपी मनोज राणा एवं यश नायक को भी पकड़ा गया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से मामले से संबंधित 3 नग मोबाईल फोन जप्त कर मामले में धारा 111(1), 3(5) बीएनएस* जोड़ी जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों के बारे में गिरफ्तार आरोपियों से डिटेल पूछताछ कर उनकी पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
जसवंत डूण्डी पिता कपूरो डूण्डी उम्र 27 साल निवासी ग्राम ठेमरा जामतरा थाना सिंदेकला जिला बलांगीर (उडीसा)।
मनोज राणा पिता पदमामुखा राणा उम्र 33 साल निवासी ग्राम सूलेकला थाना बेलपडा जिला बलांगीर (उडीसा)।
यश नायक पिता सुनील नायक उम्र 20 साल निवासी मुदीपडा ब्रीज थाना सम्बलपुर टाउन जिला सम्बलपुर (उडीसा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



