रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, बवाल के बाद प्रतिमा दोबारा स्थापित
The accused who vandalised the statue of Chhattisgarh Mata before the State Festival in Raipur was arrested; the statue was reinstalled after the uproar.
रायपुर : राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर किया था. संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी. यह मामला घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। जैसे ही इसकी खबर स्थानीय लोगों को मिली. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. हालात को देखते हुए तेलीबांधा थाना पुलिस और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया.
पुलिस ने सारंगढ़ के निवासी मनोज कुमार उर्फ शिवशंकर को हिरासत में ले लिया है. सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी राम मंदिर के आसपास कई बार देखा गया था. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सके.
इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की अस्मिता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि शिकायत हुई है. कार्रवाई निश्चित रुप से होगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
वही प्रशासन ने रविवार को हुए बवाल के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई है. वही पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ती तोड़ने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी मानसिक रुप से पीड़ित बताय जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



