सगाई से पहले कारोबारी की बेटी ने कर ली खुदकुशी, भाइयों से बात कर साथ में खाया खाना, फिर कमरे में जाकर दे दी जान, परिजन हैरान
Before engagement, the businessman's daughter committed suicide, talked to her brothers and ate food together, then went to the room and gave up her life, family shocked
जगदलपुर : शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक होलसेल व्यापारी की इकलौती बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी लगते ही युवती को महारानी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस कदम से परिवार हैरान है. वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. यह घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोमल वासवानी ने खुदकुशी करने से पहले अपने भाइयों से बात करने के साथ ही खाना खाने के बाद अपने कमरे में जानकारी आत्मघाती कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया.
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक वासवानी की बेटी कोमल उम्र 26 साल मंगलवार की सुबह अपने भाइयों के खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई, जहां काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब उसका दरवाजा खोला गया तो उसे पंखे में लटका देख परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि मृतिका का ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद जगदलपुर में ही कही ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी. इसके अलावा पिता दीपक वासवानी का संजय मार्केट में होलसेल का दुकान भी है. वहीं बेटी कोमल के लिए एक घर भी देखा गया था. जहां उसकी सगाई की बात चल रही थी. लेकिन इन सबके बाद भी कोमल 6 महीने से किसी बात को लेकर तनाव में थी. मंगलवार को कोमल ने खुदकुशी कर लिया.
पुलिस को कोमल के पास से किसी भी तरह से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस शव का पीएम के बाद परिजनों से पूछताछ कर रही है. साथ ही युवती के मोबाइल की भी जाँच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



