घर में घुसकर तीन लोगों ने पत्नी के सामने बुजुर्ग को काट डाला, पुलिस को शक, वारदात के पीछे नक्सली, 8 माओवादी डालेंगे हथियार
Three men barged into a home and hacked an elderly man to death in front of his wife. Police suspect Naxalites are behind the incident. Eight Maoists are planning to surrender.
बीजापुर : बीजापुर जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं ग्रामीण की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है. पुलिस की टीम ने ग्रामीण के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके में पूतकेल गांव में एक ग्रामीण धर्मा सोयम उम्र 60 साल अपने घर पर सो रहा था. रात को करीब 10 बजे तीन अज्ञात हमलावर उसके घर में घुस गए और चाकू और टंगिए से हमला कर दिया. हमलावरों ने धर्मा सोयम पर कई वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना धर्मा सोयम की पत्नी के सामने हुई. हत्या के बाद बदमाश जब मौके से चले गए तब पत्नी ने लोगों को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
वहीं ग्रामीण की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है. फिलहाल बासागुड़ा थाना की टीम मौके पर मौजूद है. और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने इस हत्याकांड के पीछे नक्सलियों का हाथ होने का शक जताया है. पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों और नक्सली संलिप्तता, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. बता दें कि इसी इलाके के नेला कांकेर में पिछले महीने नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
मुलुगु : नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका लगने वाला है. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में बड़े कैडर के नक्सली लीडर आजाद समेत 8 नक्सलियों ने हथियार डालने वाले हैं. बताया जा रहा है कि एएसआर जिले के चिंतूर और वीआर पुरम, भद्राद्री कोठागुडेम ज़िले के चरला और वेंकटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में आजाद का प्रभाव काफी मजबूत रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक एजेंसी क्षेत्रों में माओवादियों के शीर्ष नेताओं में शामिल आजाद शनिवार को मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे. इस दौरान उनके साथ अन्य माओवादी मुख्याधारा में शामिल होंगे. (बीकेएएसआर, जिला सचिव) आज़ाद उर्फ कोयाडा सम्बय्या उर्फ गोपन्ना, विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य और तेलंगाना राज्य समिति सदस्य के तौर पर लंबे समय से सक्रिय था. आजाद कई साल से दोनों जिलों के एजेंसी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पद पर रहा है. साथ ही माओवादी गतिविधियों का संचालन करता रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



