नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली दहशत, मद्देड एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी
Naxalites killed a BJP worker on suspicion of being an informer, spreading terror in the area, and the Madde Area Committee claimed responsibility.
बीजापुर : बीजापुर जिले से एक और नक्सली वारदात की खबर सामने आई है. मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है.घटना की जिम्मेदारी खुद नक्सलियों ने ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय पूनम सत्यम को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया. घटना स्थल से पुलिस को एक पर्चा भी मिला है. जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि “काफी दिनों से उसे टारगेट पर रखा गया था. कई बार समझाइश दी गई. लेकिन उसने बात नहीं मानी.”पर्चे में मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और इसे “जन कार्रवाई” बताया है.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके की ओर रवाना हो गए. इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक पूनम सत्यम भाजपा की मंडल इकाई में सक्रिय था और पिछले कुछ महीनों से पार्टी गतिविधियों में लगातार हिस्सा ले रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



