शराब छोड़ने की बात पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने पत्नी की डंडे से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी प्रीतम गिरफ्तार

A dispute over quitting alcohol escalated into a bloody argument; the husband fatally attacked his wife with a stick, who died during treatment. Accused Pritam was arrested.

शराब छोड़ने की बात पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने पत्नी की डंडे से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी प्रीतम गिरफ्तार

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली. शराब को लेकर हुए झगड़े में आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 मई 2026 को प्रार्थी सिंगलु मंडावी ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अप्रैल 2026 को ग्राम खड़का के लोगों ने खबर दी कि उसका साला पीतम कोर्राम शराब के नशे में अपनी पत्नी सुखदई कोर्राम के साथ गाली-गलौज कर रहा था और उसने डंडे से सिर पर हमला कर दिया.
वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया था. मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया. 3 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस जांच के बाद आरोपी  प्रीतम कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर हमला करने की बात कबूल की है. पुलिस ने आरोपी  प्रीतम कोर्राम के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से जेल भेज दिया गया. यह घटना समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और शराब की समस्या की गंभीर तस्वीर पेश करती है.
आरोपी
पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम उम्र 35 साल निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t