नवाखाई पर्व के दौरान लड़ाई में दो लोगों की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, गांव में अतिरिक्त बल तैनात, मातम में बदली खुशियां, जांच में जुटी पुलिस

Two people were killed in a fight during the Navakhai festival, causing panic in the area, additional forces deployed in the village, joy turning into mourning, and police investigating.

नवाखाई पर्व के दौरान लड़ाई में दो लोगों की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, गांव में अतिरिक्त बल तैनात, मातम में बदली खुशियां, जांच में जुटी पुलिस

सुकमा : छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. आए दिन अलग-अलग जिलें से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक मामला सामने आ रहे हैं. ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सुकमा जिले से सामने आया है. जिले में नवाखाई पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक मामूली विवाद ने खूनी रुप ले लिया. जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के तोयापारा गांव में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है. जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है. यह मामला पोलमपल्ली के तोयापारा का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गांव में नवाखाई त्यौहार मनाने के दौरान पोडियम देवा उम्र 45 साल और पोडियम पोड़िया उम्र 35 साल के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया. पहले मामूली कहासुनी हुई. लेकिन देखते ही देखते बात बढ़कर मारपीट तक जा पहुंची. स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद इतना गंभीर हो गया कि लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया. झगड़े के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है.
वारदात की खबर मिलते ही पोलमपल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. ताकि सबूत इकठ्ठा किए जा सकें.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का मालूम हो रहा है. नवाखाई पर्व के मौके पर गांव में शराब पीने के बाद विवाद भड़कने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
वारदात के बाद तोयापारा और आसपास के गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दी है. ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके, ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार आपसी रंजिश की घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते अब मामला हत्या तक पहुंच गया. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में मदद करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t