ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, 7 लाख के जेवरात बरामद, एक आरोपी प्रशांत गिरफ्तार, पुलिस की हिरासत में तीन नाबालिग, पूछताछ जारी
Theft in jeweler's shop, jewelry worth Rs 7 lakh recovered, one accused Prashant arrested, three minors in police custody, interrogation continues
बीजापुर : भैरमगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलर्स दुकान की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीजापुर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनसे चोरी गए सामान की बरामदगी की है. चोरी की वारदात में करीब 7 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पुलिस ने बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर की रात गीदम निवासी रावलमल सोनी की दुकान में चोरी हुई. चोरों ने दुकान से सोने की अंगूठी, झुमका, लॉकेट, पेंडल, हार, बिजली, चांदी की मूर्ति और आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत कीमती सामान पार कर दिया. अगले दिन प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और मुजरिमों की तलाश में जुट गई.
इस मामले की जांच के दौरान दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया गया. जांच में यह भी सामने आया कि चोरी में दंतेवाड़ा के आवराभांठा टेकनार चौक निवासी प्रशांत सोनानी उर्फ परशुराम उम्र 20 साल शामिल था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर दिया. एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया. तीनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बरामद किए गए जेवरात में विशेष रुप से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने का लॉकेट, एक सोने का पेंडल, एक सोने का हार, और एक सोने की बिजली शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है.
आरोपी प्रशांत सोनानी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि जुर्म में शामिल अन्य नाबालिगों से पूछताछ जारी है और पूरी घटना से जुड़े तथ्यों का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



