लव मैरिज के बाद पत्नी से मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर

After love marriage there was a dispute with wife over mobile young man tried to commit suicide by hanging himself at home condition critical referred for treatment

लव मैरिज के बाद पत्नी से मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर

भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबकट्टा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. परिजन युवक को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाए. जहां उसकी हालत में सुधार नही होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु कोरेटी उम्र 21 साल ग्राम दाबकट्टा ने सुबह फांसी लगा लिया. घर वालो ने देखा और नीचे उतारा. फौरन अस्पताल ले आए. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिकता से इलाज किया और हायर सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया. युवक के पिता ने बताया युवक एक लड़की से विवाह कर लिया है. मोबाइल रखने की बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ था हो सकता है इसी वजह से यह कदम उठाया होगा. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb