शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार, पुलिस ने महेंद्र को चोरी और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर भेजा जेल
He raped a widow woman on the pretext of marriage and fled, police arrested Mahendra on charges of theft and rape and sent him to jail
बिलासपुर : बिलासपुर जिला से शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. फरार आरोपी चढ़ा कोटा पुलिस हत्थे। आरोपी का चोरी के मामले में स्थाई वारंट था. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितम्बर 2025 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घोंघाड़ीह थाना कोटा का महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है. इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है. जिसके बाद थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन द्वारा आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. साथ ही साथ आरोपी का अदालत में स्थायी वारंट पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



