पिस्टल, कट्टा और हथियारों के साथ बना रहे थे एटीएम में डकैती की प्लान, पुलिस ने वारदात से पहले आदतन अपराधियों को धरदबोचा
They were planning robbery in ATM with pistol pistol and weapons police caught habitual criminals before the incident
बिलासपुर : ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लगातार आदतन और हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे. जिस पर एसीसीयू बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया था.
टीम द्वारा लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब और आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी. जहां मुखबीर से खबर मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे और अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है पिस्टल देशी कट्टा और धारदार हथियार रखे हैं और गंभीर घटना घटित करने के फिराक में हैं.
जिस पर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई. तभी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे. जिन्हे दौडाकर सावधानी पूर्वक पकड़कर पूछताछ किया गया.
पूछताछ पर स्वराज कुर्रे द्वारा बताया गया कि पिस्टल और कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल से खरीदना और अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया. अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेन्द्र सिंह तोमर से हथियार खरीदना बताए.
स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाष कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक एटीएम में डकैती करने की प्लान बनाने की बात बताए.
सभी के बयान के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे 1 नग पिस्टल 2 नग मैगजीन, 9 नग जिन्दा कारतूस 6 नग देशी कट्टा, 2 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 1 नग तलवार, 1 नग चाकू, 2 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 1 मारुति वेगनआर कार को किया गया जप्त किया गया. वही पकड़े गए अपराधियों को पुलिस ने पैदल ले जाकर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



