खरीदी केंद्र में निर्धारित मात्रा से 1 किलोग्राम ज्यादा धान की तौलाई, कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को हटाया, उप पंजीयक को थमाया नोटिस
1 kg more paddy was weighed than the prescribed quantity in the procurement center, the collector removed the center in-charge, served notice to the sub-registrar
बिलासपुर : धान खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित से ज्यादा मात्रा में धान की तौलाई किये जाने की जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है.
दरअसल कलेक्टर ने उप पंजीयक को जारी नोटिस में कहा है कि 30 दिसम्बर को पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सोसायटी में रखे 163 बोरी धान की सामने तौलाई की गई. तौल में औसत वजन 41.673 किलोग्राम प्रति बोरी पाया गया. जो कि धान भरी हुई बोरी के मानक वजन 40.600 किलोग्राम से 1 किलोग्राम ज्यादा था.
इस बारे में सहकारिता की उपसंचालक ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है तो वहीं कलेक्टर के निर्देश के बाद संबंधित सेवा सहकारी समिति धान में जांच के बाद उक्त समिति प्रभारियों को हटा दिया गया है. और वहां नई नियुक्ति कर दी गई है. इसके अलावा जिन जगहों से शिकायतें मिल रही है. वहां भी लगातार कार्रवाई हो रही है. हालांकि उन्होंने कहा कि कई जगह से गलत शिकायत भी आ रही है. जिस पर भी जांच कर कर व्यवस्थित करने की कोशिश हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



