पैसे दो वरना मीटर कटेगा, फिर पैसा भी लिया और लाइट भी काट दी, बिजली विभाग के कर्मचारी पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में नाराजगी
"Pay up or the meter gets disconnected"—after collecting the money, the electricity department employee disconnected the power anyway; accused of illegal extortion, sparking outrage among consumers.
जांजगीर-चांपा : जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मीटर काटने और बकाया बिल वसूली के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि विभागीय नियमों का हवाला देकर कार्रवाई की धमकी दी जाती है और फिर उसे रोकने के बदले पैसों की मांग की जाती है.
ताजा मामला शिवरीनारायण क्षेत्र का बताया जा रहा है. उपभोक्ता भरत लाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि उसके दिवंगत पिता के नाम पर सालों पुराने बिजली बकाया को लेकर शिवरीनारायण फीडर के एक लाइनमैन द्वारा उससे ‘सेटिंग’ के नाम पर रकम मांगी गई. उपभोक्ता का दावा है कि उसने मांग के मुताबिक कुछ रकम भी दी, लेकिन इसके बावजूद उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया.
भरत लाल कश्यप के मुताबिक उसके पिता के नाम पर करीब 15 साल पुराना बिजली बिल बकाया था. जिसके चलते करीब 14 साल पहले विभाग द्वारा पुराना मीटर जब्त कर लिया गया था. बाद में उसने अपनी पत्नी राधिका कश्यप के नाम पर नया कनेक्शन लेकर नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान किया. इसके बावजूद पुराने बकाया के नाम पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है.
घटना से परेशान उपभोक्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर किसी उपभोक्ता पर बकाया रकम है तो विभाग को नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई करनी चाहिए. उनका आरोप है कि कुछ मामलों में नियमों की आड़ में अवैध वसूली का खेल चल रहा है.
हालांकि इन आरोपों को लेकर बिजली विभाग की तरफ़ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल प्रभावित उपभोक्ता और स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
अब सभी की निगाहें बिजली विभाग के अधिकारियों पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं और आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है. अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और तेज हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



