भीषण सड़क हादसा, खड़ी स्कूल बस को बोलेरो ने मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल बच्चों के कमर और सीने में आई, चोट हिरासत में ड्राइवर

Horrible road accident, Bolero hits parked school bus, 12 children injured, children suffer injuries in waist and chest, driver in custody

भीषण सड़क हादसा, खड़ी स्कूल बस को बोलेरो ने मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल बच्चों के कमर और सीने में आई, चोट हिरासत में ड्राइवर

कोंडागांव/फरसगांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक खड़ी स्कुल बस को तेज रफ़्तार बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दी. यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पासंगी पेट्रोल पम्प का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिशु मंदिर फरसगांव की स्कुल बस नम्बर CG27 K 5765  में करीब 20 बच्चे सवार थे. बस पासंगी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बच्चों को लेकर खड़ी थी. तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो नम्बर CG21 J 3674 ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अंदर बैठे कई बच्चों को चोटें आईं.
इन 20 बच्चों में 12 बच्चो को गंभीर चोटें आईं हैं. जिसमें एक बच्चे के कमर और एक के सीने में ज्यादा चोट लगी है. इन घायल बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन में नाराजगी है. उनका कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.
हादसे की खबर मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. बुलेरो वाहन को जब्त कर ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अयोध्या से दर्शन कर लौट रही तीन महिलाओं की मौत, 15 लोग घायल

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार टेम्पो पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल थीं.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से करीब 20 लोग दर्शन के लिए अयोध्या गए थे. दर्शन के बाद सभी लोग टेम्पो CG10 BP-8657 से घर लौट रहे थे. इसी दौरान शहडोल जिले के जोरा गांव के पास सुबह करीब 5 बजे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग इधर-उधर बिखर गए. चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हादसे की खबर मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पहले उन्हें ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन चार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है.
मृतकों की पहचान गायत्री कंवर (55 वर्ष), मालती पटेल (50 वर्ष) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है. थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि, हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई. जबकि चार की हालत नाजुक है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और हादसे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB