विवाद के बाद नवविवाहिता की फंदे पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, ससुराल वालों ने फंदा काटकर उतारा, साल भर पहले हुई शादी

After a dispute, the body of the newly married woman was found hanging, causing a stir, her in-laws cut the noose and brought her down, the marriage took place a year ago

विवाद के बाद नवविवाहिता की फंदे पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, ससुराल वालों ने फंदा काटकर उतारा, साल भर पहले हुई शादी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिली है. 8 जुलाई की रात ग्राम जोंधरा में गायत्री यादव उम्र 22 साल का अपने सुसराल वालों से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. अगले दिन साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटकी थी. मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा रामायण चौक के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री की शादी को एक साल हुए थे. आए दिन सुसराल वालों से उसका विवाद होता रहता था. शुरुआती जांच में उसके फांसी लगाकर खुदकुशी करने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ग्राम जोंधरा में रामायण चौक के पास रहने वाले रामलाल यादव से गायत्री की शादी हुई थी. घटना से एक दिन पहले करीब शाम 7 बजे उसका घर वालों से विवाद हुआ. जिससे नाराज होकर अपने कमरे में चली गई. इस दौरान पति और ससुरालवालों ने नजरअंदाज कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए.
अगले दिन सुबह जब गायत्री नहीं उठी. तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी. काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी. जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा. तब उनके होश उड़ गए.
गायत्री की लाश पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से लटक रही थी. घबराए परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ दिया. जिसके बाद हंसिए से साड़ी का फंदा काटकर शव को नीचे उतारा. फिर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने इस घटना की जानकारी गायत्री के मायके वालों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन गांव पहुंच गए. उनकी मौजूदगी में पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस का कहना है कि मृतका के मायकेवालों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा. जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB