सगी भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, गमछे से दबाया गला, नहीं हुई मौत तो गुप्तांग को किया डैमेज, आरोपी देवर लखमा और देवरानी गिरफ्तार
Attempted to rape real sister-in-law, strangled her with a towel, when death did not occur, damaged her private parts, accused brother-in-law Lakhma and sister-in-law arrested
दंतेवाड़ा/किरंदुल : दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला पर उसके ही देवर और उसकी पत्नी ने मिलकर न सिर्फ जानलेवा हमला किया. बल्कि उसकी अस्मिता को तार-तार करने की भी कोशिश की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त की रात महिला अपने घर में अकेली सो रही थी. 11 अगस्त को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला कर उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ दिया और उसके गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना किरंदुल में जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की.
शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस का शक महिला के देवर लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम पर गया. क्योंकि दोनों अपने बयानों में लगातार विरोधाभास दिखा रहे थे. जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो यह साफ हुआ कि पीड़िता के पति की मौत के बाद वह अलग रह रही थी और अपनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने का मन बना चुकी थी. इसी वजह से आरोपी और उसके बीच विवाद चल रहा था.
पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते लखमा ने अपनी पत्नी कुमे के साथ मिलकर यह घिनौनी वारदात रची. दोनों ने मिलकर पहले पीड़िता का गला गमछे से दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. जब वह नहीं मरी तो उसकी अस्मिता को चोट पहुंचाने के इरादे से उसके गुप्तांग में पेस्ट डाल दिया. इसके बाद महिला को मृत समझकर दोनों वहां से भाग निकले. लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनकी पूरी करतूत उजागर हो गई.
आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




