कोयला ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल, इधर खड़ी कंटेनर से मोटर साइकिल की टक्कर, 1 की गई जान, पसरा मातम

A young man riding a motorcycle died after being hit by a coal trailer, injuring two others. A motorcycle collided with a parked container, killing one person and causing widespread mourning.

कोयला ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल, इधर खड़ी कंटेनर से मोटर साइकिल की टक्कर, 1 की गई जान, पसरा मातम

खड़ी कंटेनर से मोटर साइकिल की टक्कर, 1 की गई जान

महासमुंद : महासमुंद जिले में तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास एनएच 53 रोड़ पर खड़ी कंटेनर से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई. हादसे में एक युवक की जान चली गई. वहीं दो लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरबसपुर निवासी एक नाबालिग अपने पड़ोसी राजेश्वर निषाद और तुलसी निषाद के साथ राजेश्वर निषाद के बाइक नम्बर CG 04 NM 1828 में तुलसी निषाद की मां से मिलने के लिए ग्राम गोपालपुर गये थे.
वापस आते वक्त बाइक को राजेश्वर निषाद चला रहा था. इसी दौरान शाम करीब 7:50 बजे NH 53 रोड जियो पेट्रोल पम्प के पहले ग्राम कांपा के पास बिना संकेतक खडी कंटेनर नम्बर WB 11 E 4438 के पीछे उनकी मोटर सायकल टकराकर फंस गई. हादसे में राजेश्वर निषाद की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 285-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कोयला ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के सोनगरा-बोझा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हुआ. यहां कोयला लोड ट्रेलर नम्बर CG15 EHच 8375 ने तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा भटगांव थाना क्षेत्र की ग्राम मायापुर द्वितीय के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गदे राम उम्र 26 साल और ननकू राम उम्र 29 साल अपने परिवार से जुड़े विवाद की वजह से तनाव में थे. ननकू राम ने अपने ससुराल पहुंचते ही पारिवारिक विवाद के चलते गला काट लिया था. नाजुक हालत में परिजनों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया. गदे राम और बाइक चालक संतोष ने ननकू को लेकर सोनगरा की तरफ रवाना हुए.
रास्ते में जब वे सोनगरा के लिए जा रहे थे. तभी तेज गति में जा रहे कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में पीछे बैठा गदे राम ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक चालक संतोष और ननकू राम अलग दिशा में गिरकर घायल हुए. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सोनगरा चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. ननकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.
इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. मौके पर एसडीएम ललित भगत, तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल, थाना प्रभारी सरफराज फिरदौशी और चौकी प्रभारी रघुवंश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. और हालात को कंट्रोल किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला लोड ट्रेलरों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इन ट्रेलरों की गति और सड़क सुरक्षा पर कड़ी निगरानी की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क जाम खोलवाया और ट्रैफिक सुचारु किया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनगरा-बोझा मार्ग पर अक्सर तेज गति में चलने वाले भारी वाहन यात्रियों और छोटे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित होते हैं. ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने, ट्रक एवं ट्रेलरों के लिए सीमित गति और नियमित निगरानी की मांग दोहराई.
इस हादसे ने एक बार फिर से सोनगरा-बोझा मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों और ट्रेलर सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताई है. प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क सुरक्षा और वाहन निगरानी को और सख्ती से लागू किया जाएगा. ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश दोनों उत्पन्न कर दिए हैं। मृतक गदे राम का अंतिम संस्कार ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया. जबकि घायल ननकू राम और बाइक चालक संतोष का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB