समाज सेवी मेला राम डाण्डे का आकस्मिक निधन, आज 12 बजे गृह ग्राम पारागांव में होगा अंतिम संस्कार, इलाके में शोक का माहौल
Social worker Mela Ram Dande passes away suddenly, last rites to be performed at his native village Paragaon today at 12 noon, mourning prevails in the area
नवापारा/पारगांव : अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि समाज सेवी मेला राम डाण्डे का आकस्मिक निधन 11 फ़रवरी 2026 को रात्रि 11बजे हो गया, जिनका अंतिम संस्कार आज 12 फ़रवरी 2026 को 12 बजे गृह ग्राम पारागांव में किया जाएगा.
अनुसूचित जाति एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी छग की महिला प्रदेशाध्यक्ष और जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे के पति समाज सेवी मेला राम डांडे का रात में निधन हो गया है. वे काफी दिनों से बीमार थे. समाचार के मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया है. पारागांव नवापारा के लोगों समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे.
संत समाज से निवेदन- कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत को शांति प्रदान करने कि कृपा करेंगे...
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



