एक दिन से लापता कॉलेज छात्रा की पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में डर और चिंता का माहौल, परिवार में पसरा मातम, हत्या या आत्महत्या?, जांच में जुटी पुलिस
The body of a college student, missing for a day, was found hanging from a tree. An atmosphere of fear and anxiety gripped the village, and the family was mourning. Was it murder or suicide? Police are investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर के ग्राम भैंसा में एक कॉलेज छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान स्वेता वर्मा पिता स्व चरण वर्मा उम्र करीब 20-22 साल के रूप में हुई है. युवती पिछले एक दिन से लापता थी. जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक स्वेता वर्मा गुरुवार को परीक्षा देने के लिए पलारी कॉलेज गई थी. लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद शुक्रवार सुबह गांव के पास खपरी खार के एक खेत में पेड़ से लटका हुआ उसका शव देखा गया. जिसकी खबर फौरन पुलिस को दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरुरी सबूत इकठ्ठा किए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी साजिश के तहत की गई हत्या.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
घटना के बाद गांव में डर और चिंता का माहौल है. परिजन सदमे में हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे. उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, युवती की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है. क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की गहराई से जांच कर रही है. ताकि किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक पहलू को नजरअंदाज न किया जाए. इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



