मोहब्बत में मिला धोखा, मजनू ने खत्म कर ली जिंदगी, सुसाइड नोट में छलका लैला की बेवफाई का दर्द, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी रायपुर पुलिस

Betrayed in love, Majnu ends his life; suicide note reveals pain over Laila's infidelity; family mourns; Raipur police investigate.

मोहब्बत में मिला धोखा, मजनू ने खत्म कर ली जिंदगी, सुसाइड नोट में छलका लैला की बेवफाई का दर्द, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी रायपुर पुलिस

रायपुर : राजधानी के भाठागांव इलाके में एक युवक की खुदकुशी से सनसनी फैल गई. युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद मौके से मिले सुसाइड नोट ने मामले को संवेदनशील बना दिया है और पुलिस अब प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है. यह मामला मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कोमल वर्मा उम्र 25 साल एयरपोर्ट में कार्यरत था. युवक घर के ऊपरी कमरे में अकेला था. जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे. वहीं मां शादी में गई हुई थी. 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात कोमल ने फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया. खबर पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया.
जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें एक लड़की पर धोखा देने का जिक्र होने की बात सामने आई है. सुसाइड नोट में एक लड़की का जिक्र किया गया है, जिस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है. परिवारवालों ने संबंधित लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में तनाव से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
पुरानी बस्ती थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और मोबाइल डाटा के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. मृतक मूल रुप से बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना अंतर्गत खपराडीह गांव का निवासी था और अपने माता-पिता और भाई के साथ भाठागांव रायपुर में अपने मकान में रहता था. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t