नशे के सौदागरों के साथ सेटिंग की शिकायत मिलने पर SP शुक्ला ने लिया एक्शन, 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

SP Shukla took action after receiving a complaint of setting with drug dealers, suspended 4 policemen, ordered investigation

नशे के सौदागरों के साथ सेटिंग की शिकायत मिलने पर SP शुक्ला ने लिया एक्शन, 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

दुर्ग : समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर होती है. अगर वही गलत कामों में शामिल पाए जाएं तो क्या हो? ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सामने आया. जहां पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक शाहिद खान – मोहन नगर थाने में पदस्थ, आरक्षक बेदराम बंदे – स्मृति नगर थाने में पदस्थ, आरक्षक तारकेश्वर साहू, आरक्षक संतोष सोनी इन सभी पर नशे के सौदागरों से गहरे संबंध रखने का आरोप है. इनके निलंबन की अवधि में नियमानुसार इन पुलिसकर्मियों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
निलंबन के साथ ही दुर्ग नगर के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया गया है कि वह इस मामले की पूरी जांच एक हफ्ते के भीतर पूरी कर अपनी रिपोर्ट पेश करें. इस कार्रवाई से दुर्ग और भिलाई के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. नशे के सौदागरों से जुड़े नेटवर्क की जांच को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से एलर्ट हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI