छत्तीसगढ़ में फिर फिर चाकूबाजी, आधा दर्जन नाबालिग लड़कों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार, जांच में जुटी पुलिस, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Another stabbing incident in Chhattisgarh, half a dozen minor boys engaged in a bloody game, attacking a young man with sharp weapons, police engaged in investigation, questions raised on law and order.
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है. जहां आधा दर्जन नाबालिग आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा की है. जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमित जांगड़े, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे मोहल्ले का एक नाबालिग उसे उसके भाई साहिल बघेल पिता गौकरण बघेल उम्र 19 साल को बुलाने के लिए कह रहा था. जब साहिल मौके पर पहुंचा. तो पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अचानक हमला कर दिया. आरोपियों ने साहिल के साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू और किसी नुकीले और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया.
इस हमले में साहिल के पीठ और पेट के पास गंभीर चोटें आईं. जिससे खून बहने लगा. घटना के दौरान आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी भी देते रहे. प्रार्थी अमित जांगड़े ने बीच-बचाव कर किसी तरह हालात को संभाला. वारदात की जानकारी आसपास के लोगो को दी गई. जिन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासतौर पर नाबालिगों की इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता चिंताजनक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



