तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रुप से घायल इलाज के लिए रेफर

A speeding car hit three friends riding a bike, one died on the spot in the tragic accident, two seriously injured were referred for treatment

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रुप से घायल इलाज के लिए रेफर

बालोद : बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतक की पहचान आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे के रुप में हुई है. घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पावर एक्सएल बाइक से तीन दोस्त डौंडी से अपने गांव के तरफ जा रहे थे. तभी अचानक सामने से आ रही कार ने ग्राम खैरवाही के पास बाइक सवार तीन दोस्त भूपेश कुमार कोमरे उम्र 19 साल, समीर कोमरे पिता सुरेश कोमरे उम्र 18 साल ,नेमीचंद लोहार पिता जागेश्वर उम्र 19 साल को अपने चपेट में ले लिया. ग्राम आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे ने मौके में दम तोड़ दिया तो वहीं दो दोस्त गम्भीर रुप से घायल हो गए.
घायलों को 108 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया. जहां इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया. घटना में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने देर रात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB