शराब से भरे वाहन को लेकर भागने और राजनीतिक धौंस दिखाकर आरक्षकों को गालियां देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested two accused who fled with a vehicle full of liquor and abused constables by using political influence and sent them behind bars

शराब से भरे वाहन को लेकर भागने और राजनीतिक धौंस दिखाकर आरक्षकों को गालियां देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : राजनीतिक रसूख का धौस दिखाकर पुलिस आरक्षकों को गली गलौज कर सरकारी काम में बाधा डालने वाले और शराब से भरे वाहन को मौके पर से भगाने वाले आरोपी और उक्त वाहन के चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरक्षकों को गाली गुफ्तार कर सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सुकुलदैहान मे अपराध धारा 221, 296 बीएनएस. का जुर्म कायम कर मामला जाँच मे लिया गया. इस मामले में सबूत विलोपित करने और अवैध तरीके से शराब परिवहन करते पाए जाने पर धारा 238 बीएनएस.एवं 34(2) आबकारी एक्ट जोड़ा गया. आरोपीगणों वाहन स्वामी दीपक चौहान तथा घटना दिनांक को वाहन को चला रहे चालक कौशल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहन कार नम्बर CG08 AQ 2405 को जप्त कर को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ़्तारी को खबर उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
नाम आरोपी
01.दीपक चौहान पिता बी. एस. चौहान उम्र 50 साल निवासी आजाद चौक मोतीपुर वार्ड न. 08 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगाव
02. कौशल वर्मा पिता चुरामन वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम खैरा थाना ठेलकडीह जिला राजनांदगाव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI