भिलाई स्टील प्लांट के परिसर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी व मैत्रीबाग की टीम तैनात, दहशत में काम कर रहे कर्मचारी
Leopard seen in the premises of Bhilai Steel Plant, created panic, Forest Department officials and Maitribagh team deployed, employees working in panic
दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम के पास शिपिंग साइड में पटरी के पास से गुजरते हुए तेंदुए का वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर कर्मचारियों में दहशत में हैं. यह वीडियो कल रात 1 बजे का बताया जा रहा है. जब नाइट शिफ्ट में बीएसपी कर्मी और ठेका श्रमिक काम कर रहे थे. इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाया और प्रबंधक तक पहुंचा.
हालांकि अब तक बीएसपी प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह वीडियो प्लांट के अंदर का ही है. लेकिन आज मैत्री बाग प्रबंधन की टीम सुबह बीआरएम पहुंचेगी और वहां तेंदुए की तलाश कर रही है. तेदुंआ के निशान मिले हैं.
बार एंड रॉड मिल- बीआरएम के समीप रेलवे लाइन पर तेंदुआ देखा गया है. रेलवे लाइन को पार करते हुए तेंदुआ जंगल एरिया में चला गया. लोको का प्वाइंट बदलते समय शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुआ पर पड़ी. इसकी जानकारी लोको पायलट को दी. पीछे से वीडियो बनाया गया.
वीडियो को देखने के बाद पहली नजर में लगा कि यह प्लांट के अंदर की नहीं है. इसके बाद बीएसपी प्रबंधन सक्रिय हुआ. अधिकारी लोकेशन पर पहुंचे. और आशंका जताई जा रही है कि प्लांट के अंदर की ही तस्वीर है. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कर्मचारी ने बताया कि तेंदुआ गाय जैसे ही किसी जानवर का शिकार किया फिर उसे खाया. इसके बाद मैत्रीबाग प्रबंधन को इसकी खबर दी गई. वहां से चार-पांच लोगों की टीम मौके पर पहुंची. खबर लिखे जाने तक तक तेंदुआ दोबारा नहीं देखा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



