बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई, अस्पताल में भर्ती, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A woman employee was beaten up for not giving petrol in the bottle, admitted to hospital, CCTV footage surfaced, the accused absconded, police on the lookout

बॉटल में पेट्रोल नहीं देने पर महिला कर्मचारी की बेदम पिटाई, अस्पताल में भर्ती,  CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की वारदात सामने आई है. दरअसल युवक ने महिला कर्मचारी से बॉटल में पेट्रोल मांगा तो महिला कर्मचारी ने मना कर दिया. जिस पर युवक भड़क गया और महिला की जमकर पिटाई कर दी. इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लल्ला बांधे ने महिला कर्मचारी की पिटाई की है. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई. वही वारदात के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें आरोपी की हरकतें साफ नजर आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI