घर छोड़ने के बहाने ऑटो ड्राइवर ने रास्ता भटक गई युवती से किया दुष्कर्म, रायपुर पुलिस ने आरोपी पंकज पांडेय को गिरफ्तार कर भेजा जेल

On the pretext of dropping her home, an auto driver raped a girl who had lost her way. Raipur police arrested the accused Pankaj Pandey and sent him to jail.

घर छोड़ने के बहाने ऑटो ड्राइवर ने रास्ता भटक गई युवती से किया दुष्कर्म, रायपुर पुलिस ने आरोपी पंकज पांडेय को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता अपने घर से बिना बताए निकल गई थी. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी. तो परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. 25 अप्रैल को पीड़िता मिल गई.
पूछताछ में उसने बताया कि रास्ता भटकने के दौरान वह यदुवंशी चौक, कबीर नगर के पास तालाब किनारे पास पहुंच गई थी. रात करीब 8–9 बजे उसने एक ऑटो रुकवाया और चालक से घर छोड़ने को कहा. आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा. लेकिन रास्ता बदलकर एक सुनसान मकान में ले गया. वहां कोई मौजूद नहीं था. आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) और 351(2) के तहत अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई.
थाना प्रभारी कबीर नगर की टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में जांच कर सबूत जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की. तकनीकी और मैदानी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान ऑटो चालक पंकज पांडेय उम्र 35 साल के रुप में हुई.
25 अप्रैल को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी
पंकज पांडेय पिता लालचंद पांडेय उम्र 35 साल साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t