तेलीबांधा ओवरब्रिज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत, ड्राइवर वाहन समेत फरार, तलाश जारी, नेशनल हाईवे पर लगा जाम

Horrific road accident at Telibandha Overbridge; young man killed on the spot after being struck by a truck. The driver fled the scene with the vehicle; a search is underway, and a traffic jam has formed on the National Highway.

तेलीबांधा ओवरब्रिज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत, ड्राइवर वाहन समेत फरार, तलाश जारी, नेशनल हाईवे पर लगा जाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया.
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर एक बाइक सवार युवक गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर घबराकर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए. खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.
नेशनल हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया. ट्रक चालक के वाहन समेत फरार होने की खबर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान और हादसे की वजह की जानकारी सामने आना बाकी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb