जनता की सुविधा के लिए जिले के चार प्रमुख थानों में दो दिवसीय विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, कल 10 अक्टूबर सुबह से होगा प्रारंभ, जानिए डिटेल

A two-day special learning license camp is being organized at four major police stations in the district for the convenience of the public; it begins tomorrow, October 10, in the morning—check the details.

जनता की सुविधा के लिए जिले के चार प्रमुख थानों में दो दिवसीय विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन, कल 10 अक्टूबर सुबह से होगा प्रारंभ, जानिए डिटेल

गरियाबंद : गरियाबंद जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए जिले के चार प्रमुख थानों में दो दिवसीय विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर कल 10 अक्टूबर (शनिवार) और 11 अक्टूबर (रविवार), 2026 को सुबह से आयोजित किया जाएगा.
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को थाना परिसर में बिजली व्यवस्था युक्त कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस शिविर में स्थानीय परिवहन सुविधा केंद्रों की मदद से आम नागरिक आसानी से अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे.
इन थानों में इस तारीख को आयोजित होंगे शिविर:
• थाना पाण्डुका: तारीख 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 (संबंधित केंद्र: सिन्हा परिवहन सुविधा केंद्र कोपरा एवं साहू बीमा पॉइंट एंड चॉइस सेंटर गरियाबंद)
• थाना पीपरछेड़ी: तारीख 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 (संबंधित केंद्र: खुशी कंप्यूटर एंड परिवहन सेवा केंद्र गरियाबंद)
• थाना इंदागांव: तारीख 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 (संबंधित केंद्र: सिन्हा कंप्यूटर एंड ऑनलाइन सेंटर मैनपुर और राजपूत कंप्यूटर गोहरापदर)
• थाना अमलीपदर: तारीख 10 अक्टूबर 2026 और 11 अक्टूबर 2026 (संबंधित केंद्र: जय दुर्गा परिवहन सुविधा केंद्र देवभोग एवं लखन कंप्यूटर सेंटर देवभोग)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb