महिला की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल

Woman murdered with a sharp weapon, body found soaked in blood in the house, injury marks on the head, police engaged in investigation, atmosphere of terror in the area

महिला की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल

बालोद : बालोद जिले के ग्राम निपानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव के एक घर में करीब 28 साल की महिला रामबत्ति साहू की खून से लथपथ लाश बरामद की गई है. महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान पाए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति रामेश्वर उर्फ गोलू साहू एक नाचा पार्टी में कलाकार हैं. जो कार्यक्रम के चलते घटना के दिन घर पर नहीं थे. बल्कि बाहर कार्यक्रम में गए थे. दूसरे दिन सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली.
इधर बताया जाता है कि रामेश्वर और उनके भाइयों के बीच बटवारा हो चुका है. सभी एक ही आंगन से लगे हुए अलग-अलग घरों में रहते हैं. घटना की रात को अलग मकान में मृतका के जेठ विजय और उनकी पत्नी, मृतिका की लकवाग्रस्त सास और उनके ससुर श्याम साहू अलग मकान में रह रहे थे. 
मृतिका के बच्चे सहित अन्य सदस्य परिवार में किसी रिश्तेदार के यहां छष्ठी कार्यक्रम में साड़ी भेंट करने के लिए गए हुए थे. मृतिका के दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है. वह दोनों भी कार्यक्रम गए थे. रात में करीब 11 बजे जब बच्चों सहित अन्य रिश्तेदार घर पहुंचे तो उनकी बेटी मां के पास सोने जा रही हूं. कहकर कमरे की तरफ गई तो खून से लथपथ लाश देख चौंक गई. इस दर्दनाक मंजर को देख उनके होश उड़ गए. फिर उन्होंने घर के सदस्यों को जानकारी दी.
देर रात को कोटवार को खबर और पुलिस तक भी खबर पहुंचाई गई. रात होने की वजह से जांच बाधित होता है इसलिए कमरे को सील कर दिया गया और सुबह से बालोद पुलिस, साइबर सेल और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है.
ग्रामीणों ने बताया कि इसी महीने 10 तारीख को ही उनके घर कुछ कारणों से विवाद हुआ था. जिसके बाद महिला पेटिकोट और ब्लाउज पहने घर से भागते हुए बचाव बचाव की आवाज लगाकर कोटवार और सरपंच के पास गई थी. क्या उस दिन हुई घटना का ताल्लुक इस हत्या से जुड़ा है? हत्यारा कौन है? परिवार के ही लोगों ने उसे मारा है या बाहर से आकर किसी ने हत्या की है?
बालोद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया और जांच कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक के चलते की गई हो सकती है. बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच किसी अन्य व्यक्ति से संबंध को लेकर अक्सर विवाद होता था.
फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. हत्या किसने की और इसके पीछे की असल वजह क्या है. यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा. वहीं, मासूम बच्चे अपने पिता से बस यही सवाल कर रहे हैं  “आखिर हमारी मां का क़त्ल किसने किया?” पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही अपराधी को पकड़ने का भरोसा जताया है. गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB