ईंट से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सीने की हड्डियां टूटने से युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, वाहन जप्त

A speeding tractor loaded with bricks hit a motorcycle, resulting in the young man's tragic death due to broken chest bones, causing mourning and the vehicle being seized.

ईंट से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सीने की हड्डियां टूटने से युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, वाहन जप्त

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार की शाम करीब 4 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना पाकुरभाट मार्ग, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास हुई. मृतक की पहचान नोमेद्र मारकंडे उर्फ सोनू उम्र 27 साल के रुप में हुई है. जो सोरर (करहीभदर) का निवासी था. मृतक पेशे से ड्राइवर था और बालोद से अपने घर लौट रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक ईंट से भरा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बाइक सवार युवक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रैक्टर के इंजन से टकराई और नोमेद्र ट्रॉली के लोहे के हिस्से में जा लगा. इस हादसे में युवक के सीने और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाइक और ट्रैक्टर दोनों तेज रफ्तार में थे. और ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को साइड नहीं दिया. जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को खबर दी. घायल युवक को जिला अस्पताल बालोद लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को खबर दी गई. फिलहाल शव को बालोद जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया. पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का नतीजा है. पुलिस ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है.
ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करता है. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मुख्य मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जाए और सड़क हादसों को रोकने के लिए उपाय किए जाएं. ट्रैक्टर और भारी वाहनों की गति नियंत्रण, सड़क संकेत और सुरक्षित मार्ग इस तरह के हादसों को रोकने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा सड़क पर वाहन चालकों की सतर्कता और नियमों का पालन बहुत जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t