मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, गर्दन टूटने से बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा-बहू समेत 4 घायल

While trying to save a cattle, a speeding Scorpio lost control and overturned, an elderly woman died due to neck fracture, 4 people including son and daughter-in-law were injured

मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, गर्दन टूटने से बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा-बहू समेत 4 घायल

बालोद : बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अरौद (लाटाबोड़) निवासी माना बाई ताराम उम्र 74 साल अपने बेटे राजेश ताराम, बहू उतरा ताराम उम्र 40 साल और पोती निहारिका ताराम उम्र 19 साल के साथ स्कॉर्पियो में दल्लीराजहरा गई थी. परिवार बैंक से पेंशन लेने के बाद बड़े बेटे के घर रुका था और रात करीब 8 बजे गांव लौट रहा था. इसी दौरान बालोद के आमापारा के पास हादसा हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक हाईवे पर मवेशी आ गया. ड्राइवर ने गाड़ी बचाने की कोशिश की. लेकिन स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बीच वाली सीट पर बैठी माना बाई की गर्दन टूट गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भिजवाया गया. मृतका माना बाई ताराम बीएसपी कर्मचारी की पत्नी थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t