सोसायटी से राशन व नगदी रकम चोरी, पुलिस ने राजेन्द्र और परमेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपियों से चावल एवं नगद रुपए बरामद
Ration and cash stolen from the society, police arrested Rajendra and Parmeshwar and sent them to jail, rice and cash recovered from the accused
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के बसदेई पुलिस ने सोसायटी से राशन और नगद रकम चोरी करने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है.आरोपियों से 2 बोरी चावल, 80 नग बोरा, 80 मीटर तार व 1 हजार रुपये नगदी रकम बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितम्बर 2025 को ग्राम शिवप्रसादनगर निवासी मणिप्रताप साहू ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9सितम्बर 2025 की रात में शिवप्रसादनगर स्थित सोसायटी में लगे ताला को तोड़कर अंदर रखे 2 बोरी चावल, खाली बोरा और बोर का 80 मीटर तार व नगदी रकम 1050 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर धारा 305(डी), 331(4), 35 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर से मिली खबर पर संदेही राजेन्द्र प्रसाद पिता रामधन उम्र 32 साल और परमेश्वर सिंह उर्फ गजोधर पिता दामोदर दास उम्र 25 साल दोनों निवासी ग्राम शिवप्रसादनगर, चौकी बसदेई को दबिश देकर पकड़ा.
पूछताछ पर दोनों ने सोसायटी में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. जिनके निशानदेही पर 2 बोरी चावल, 80 नग बोरा, 80 मीटर तार व 1 हजार रुपये नगदी रकम बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, शिवराज सिंह और अशोक केवट सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



