तरबूज को लेकर विवाद में लोहे के सब्बल से किया जानलेवा हमला, किसान की मौत, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी विजय को किया गिरफ्तार

In a dispute over watermelon, a farmer was attacked with an iron crowbar, the farmer died, the police arrested the accused Vijay within 24 hours

तरबूज को लेकर विवाद में लोहे के सब्बल से किया जानलेवा हमला, किसान की मौत, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी विजय को किया गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा : रायगढ़ जिले में लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में तरबूज बाड़ी में फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई की शाम गांव के ही विजय माझी उम्र 36 साल ने गांव के बाहर सहदेव मांझी उम्र 60 साल की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी. मृतक के बेटे तेजराम माझी को उसकी मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पिता की लाश देखी और पुलिस को खबर दी. 
12 मई को लैलूंगा पुलिस को शव मिलने की खबर मिली. जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, चंदन नेताम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रुप में हुई। पीड़ित के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय माझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में विजय ने अपना कबूल कर बताया कि उसके बाड़ी में लगे तरबूजों को नुकसान पहुंचाने के विवाद पर उसने लोहे के सब्बल (राड) से सहदेव पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई.
आरोपी के बयान के आधार पर कत्ल में इस्तेमाल सब्बल, खून से सने कपड़े और दुसरे सबूत बरामद किए गए हैं. विजय माझी पिता सुखसाय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस पूरी कार्रवाई में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक संत निषाद और सुरेश मिंज की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB