म्यूल अकाउंट खोल कर साइबर ठगी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी राहुल और काजल गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

Cyber ​​fraud by opening mule account, action by Raipur police, two accused Rahul and Kajal arrested and sent behind bars

म्यूल अकाउंट खोल कर साइबर ठगी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी राहुल और काजल गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

रायपुर : साइबर ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ऑपरेशन साइबर शील्ड चला रही है. जिसके तहत साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है. मंगलवार को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है.
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 45/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम हासिल करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव की फेसबुक के जरिए अन्य आरोपी काजल यादव से दोस्ती हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था और ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था. आरोपियों द्वारा काफी तादाद में ठगी की रकम हासिल की गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1 राहुल यादव पिता रामअवध यादव उम्र 27 साल पता ग्राम मवाई थाना खेतासराय, जौनपुर उत्तरप्रदेश
2 काजल यादव पिता राजाराम यादव उम्र 28 साल पता सदर वार्ड भाटापारा बलौदा बाजार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB