अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, शादी समारोह में दारु चखना के लिए से उतारा मौत के घाट, आरोपी जगदेव गिरफ्तार
The mystery of blind murder solved, cousin brother turned out to be the killer, killed for drinking liquor in a wedding ceremony, accused Jagdev arrested
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला सूरजपुर के चंदौरा थाना इलाके में 4 दिन पहले सामने आए एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला है कि एक मामूली विवाद में चचेरे भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी थी. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला चन्दौरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव में चार दिन पहले युवक अनिल मरावी गांव के ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था. लेकिन दूसरे दिन उसका शव एक खेत में मिला था. शव पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. जिसे देखकर यह बात साफ हो गई कि युवक की हत्या की गई है. पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आखिरी बार अपने चचेरे भाई जगदेव के साथ देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने जगदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
आरोपी जगदेव ने बताया कि शादी की रात वह और मृतक दोनों खेत में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान चखना को लेकर दोनों के बीच में बहस हो गई और इसी बीच आरोपी इतना आक्रोशित हो गया कि वह घर जाकर टांगी लेकर आया और मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किया गया टांगी जप्त कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आरोपी
जगदेव मरावी पिता जुठनराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम पकनी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



