बेटी और दामाद गए रिश्तेदार के घर, बुजुर्ग महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, चेहरे और कनपटी पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Daughter and son-in-law went to a relative's house, the body of an elderly woman was found hanging from a noose, injury marks on the face and temple, suspicion of murder

बेटी और दामाद गए रिश्तेदार के घर, बुजुर्ग महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, चेहरे और कनपटी पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

कोरबा : कोरबा जिले में पसान थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. 70 साल की एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हरिया में सोनकुंवर अपनी बेटी राम कुमारी और दामाद श्रवण सिंह पोर्ते के साथ रहती थी. सोमवार के दिन दोनों किसी रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में सिलपहरी गए हुए थे. बुजुर्ग महिला घर पर तेंदूपत्ता का गड्डी तैयार कर रही थी. रात करीब साढ़े 12 बजे जब बेटी दामाद घर लौटे. तो उन्होंने वृद्धा को साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. यह मामला पसान पुलिस थाना क्षेत्र का है.
इस मामले की जांच में बुजुर्ग महिला के बाएं कान के नीचे और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए. इन चोटों से रक्तस्राव भी हुआ था. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मास्टर सुनील गुप्ता के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाने का काम शुरु कर दिया है.
इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे. सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया और डॉ. राजश्री प्रधान ने लाश का निरीक्षण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB