रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टर वायरल, युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन, हिरासत में दो संदेही, पूछताछ जारी
Posters of 'nude party' go viral in Raipur. Attack on dignity in the name of modernity. Young men and women invited to come without clothes.
रायपुर : राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित रुप से न्यूड पार्टी Nude Party आयोजित करने की बात कही गई है. पोस्ट में पार्टी की जगह का जिक्र भी किया गया है. बताया जा रहा है कि यह पोस्ट “सिनफुल राइटर1” @sinful_writer1 नामक आईडी से किया गया है. वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है
वायरल पोस्ट के मुआबिक इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है जिसमें युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन दिया गया है. इस तरह के पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है.
बता दे कि इसके पहले भी राजधानी में क्लबों में विवादित आयोजन हो चुके हैं. विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसके विरोध के बाद पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.
शहर के कई होटल और क्लब संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं. कभी भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बनाते हुए रक्षा बंधन पर शराब परोसने का ऑफर दिया जाता है. तो कभी शादी जैसे संस्कारों की आड़ में फेक इवेंट आयोजित कराए जाते हैं. पुलिस शिकायत के बाद ऐसे आयोजनों पर कई बार रोक लगानी पड़ी है.
बताया जा रहा है कि इन आयोजनों के बहाने बड़े होटल और क्लबों में ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है. जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है.
एएसपी सिटी, लखन पटले ने कहा कि “सोशल मीडिया के जरिए न्यूड पार्टी के बारे में जानकारी मिली है. इस तरह का पोस्ट किसने किया है. इसकी जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
बता दें कि पोस्टरों में शहर के युवाओं को एक ‘न्यूड पार्टी’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है. जिससे सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है और किसी भी कीमत पर इस तरह के आयोजन को न होने देने की चेतावनी दी है.
कांग्रेस ने सिर्फ विरोध जताने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा. बल्कि उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर इस पूरे मामले की जांच और आयोजकों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगे. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस तरह के विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका संरक्षण हासिल है. इसकी गहन जांच होनी चाहिए.
सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक निमंत्रण वायरल होने के बाद अब शहर के आम नागरिकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों में भी आक्रोश है. लोग समाज में बढ़ते ऐसे ट्रेंड्स को लेकर चिंतित हैं. और पुलिस तथा प्रशासन से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. ताकि राजधानी की संस्कृति और युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
इस मामले से जुड़े दो युवक आज अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है.



