छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना, नशे में धुत सस्पेंड आरक्षक और 112 ड्राइवर ने किशोरी से की छेड़छाड़, अश्लील हरकत के आरोप में दोनों गिरफ्तार
Shameful incident in Chhattisgarh, drunk suspended constable and 112 driver molested a teenager, both arrested on charges of obscene act
दुर्ग/नंदिनी अहिवारा : नंदिनी क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां नशे में धुत्त निलंबित आरक्षक और डायल 112 के ड्राइवर ने युवती से की छेड़छाड़ की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक माणिकचंद धनूरकर को खुद शराब कोचियो से लेनदेन और और अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार को ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने सस्पेंड किया था. उसी रात को आरक्षक माणिकचंद और डायल 112 के ड्राइवर दिनेश डोंडेकर ने नशे के हालत में किशोरी से अश्लील हरकत की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 115(2), 351(3), 74, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया.
प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह तहसील ऑफिस के पास मैदान में अपने परिचितों के साथ टहल रही थी. उसी दौरान नशे में धुत्त युवक उनके पास पहुचे खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले माणिकचंद ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की. फिर युवती का हाथ पकड़कर जबरदस्ती दोस्तों से दूर ले जाकर बाद टच किया. युवती का मोबाइल लेकर अपना नंबर डायल किया. उसके चंगुल से छूटकर सभी अपने अपने घर चले गए. इसके बाद रात में मानिकचंद ने युवती के नंबर पर कई बार कॉल किया. परेशान होकर युवती ने फोन स्विच ऑफ कर दिया. परिजनों को घटना की जानकारी दी मंगलवार को थाना पहुंच कर आरक्षक और डायल112 के ड्राइवर दिनेश के ख़िलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.
इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया. लेकिन त्वरित कार्रवाई से पीड़िता और समाज को यह संदेश गया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



