नवजात शिशु को कुंवारी मां ने झाड़ियों में फेंका, पिता ने मिला हुआ बताकर अस्पताल में कराया भर्ती; शादीशुदा प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
The virgin mother threw the newborn baby in the bushes, the father admitted him to the hospital saying that he was a dead child; three accused including the married lover arrested
दुर्ग : दुर्ग में फिर एक बार नवजात शिशु से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले में खुद मां ने अपने शिशु को जन्म के बाद फेंक दिया. इसके बाद उसके पिता ने ही उसे बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुद मां ने अपने शिशु को जन्म के बाद बाहर फेंक दिया. इधर बच्चे के नाजायज पिता ने ही शिशु को झाड़ियों में मिले होने की बात कहकर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया. अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल दो दिन पहले दो युवकों ने एक जिंदा नवजात शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. उन्होंने अस्पताल को बताया कि शिशु उन्हें रेलवे पटरी के करीब झाड़ियों में रोते हुए पड़ा मिला था. मोहन नगर पुलिस ने दोनों युवकों गुरुदर्शन सिंह संधू और यश साहू के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस के आला अधिकारी ने टीम बनाकर जांच शुरु की. वहीं इस मामले में दोनों ही युवकों पर शक होने पर पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की.
जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि गुरुदर्शन सिंह का प्रेम संबंध एक युवती के साथ डेढ़ साल से था. जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. लेकिन गुरुदर्शन सिंह पहले से ही शादीशुदा था. इस वजह से बह बच्चे को अपनाने में आनाकानी कर रहा था. वहीं युवती ने अपने ही घर पर ही बच्चे को जन्म दिया और नारफुल सहित खिड़की के बाहर फेक दिया था. लेकिन आरोपी गुरुदर्शन सिंह ने उस शिशु को उठाकर अपने साथी के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर कहानी गढ़ने लगा. पुलिस ने युवती सहित दोनों युवकों के खिलाफ BNS की धारा 93 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



