गौरक्षा के नाम पर मारपीट कर लूटपाट, आक्रोशित कुर्मी समाज ने किया जमकर प्रदर्शन, बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी सागर साहू और पूरन पाली गिरफ्तार
In the name of cow protection, there was violence and looting, the angry Kurmi community protested fiercely, former Bajrang Dal officials Sagar Sahu and Puran Pali were arrested
कबीरधाम : गौरक्षा के नाम पर कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर की गई मारपीट, गालीगलौज और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात कबीरधाम शहर में आनंद चंद्रवंशी के साथ कथित गौरक्षकों ने बेरहमी से मारपीट की. आनंद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. तभी देखा कि कुछ लोग एक अन्य युवक को पीट रहे हैं. जब वे बीचबचाव करने पहुंचे. तो 40-50 लोगों की भीड़ ने उन्हीं पर हमला कर दिया.
पीड़ित आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन और नकद रकम लूट ली गई. हमलावरों ने उन्हें घसीटते हुए चंद्रयान हॉस्पिटल तक ले गए. आंख, पीठ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं. आनंद ने दो हमलावरों की पहचान सागर साहू और पूरन पाली के रुप में की.
वारदात से आक्रोशित कुर्मी समाज के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को सिटी कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया. समाज के जिला अध्यक्ष लालबहादुर चंद्रवंशी ने कहा कि “यह हमला केवल आनंद पर नहीं, पूरे समाज पर हमला है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो, वरना जिला स्तर पर आंदोलन होगा.”
जिसके बाद पुलिस ने आनंद चंद्रवंशी की शिकायत पर सागर साहू, पूरन पाली और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
एफआईआर दर्ज होने के बाद कथित बजरंग दल और गौरक्षक समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पहुंचकर नारेबाजी और घेराव किया. उनकी मांग थी कि एफआईआर को रद्द किया जाए. और कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. सागर साहू, जो कि बजरंग दल का पूर्व पदाधिकारी है. अपने समर्थकों के साथ एफआईआर को वापस लेने की मांग करते रहे. उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई वापस नहीं ली गई. तो आंदोलन उग्र होगा.
आखिरकार इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 314/2025, धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 331(6), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले की जांच की गई.
इस मामले की जांच के दौरान वारदात में नामजद आरोपियों सागर साहू और पूरन पाली को 17 जुलाई 2025 को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल करते हुए वारदात में अन्य साथियों की भी संलिप्तता की जानकारी दी है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



